सीतापुर न्यूज़: नैमिषारण्य में अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ।
- पवित्र सावन मास की अमावस्या को रहा भक्तों का अपार श्रद्धा और भाव
नैमिषारण्य\ सीतापुर। पवित्र मास सावन के अधिक मास की अमावस्या आज (रविवार ) मनाई जा रही है। धार्मिक तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में प्रात: कल होते ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान कर तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। श्रद्धालूओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए नैमिषारण्य थाना पुलिस बल के साथ पीएसी बल प्रमुख धार्मिक स्थलों पर एक दिन पहले से मुस्तैद रही ।
विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में पावन माह सावन मास की अमावस्या का महान पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया जा रहा है। एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो कि देर रात तक आना लगा रहता है भोर होते ही श्रद्धालुओं ने चक्र तीर्थ मे स्नान अथवा मर्जन कर स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर मैं बैल पत्र चड्ढा कर पूजा अर्चना की , नीमसार मे धार्मिक स्थल सहित आदि गंगा गोमती राजघाट पर आस्था की डुबकी लगाई। जिसके बाद मां ललिता देवी के दर्शन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इसी कडी मे श्रद्धालुओं ने हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यास गद्दी, कालीपीठ, देवदेवेश्वर धाम, रुद्रावर्त तीर्थ,त्रिशक्ति धाम सिद्धेश्वर महादेव सहित विभिन्न मठ मंदिरों के दर्शन प्राप्त किए। इसके अलावा पितरों के मोक्ष के निमित्त लोगों ने पिंडदान सहित श्राद्ध आदि सत्कर्म किए।
इसे भी पढ़ें: भाद्र मास के रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को ही क्यों जन्मे वासुदेव श्री कृष्ण: एक पौराणिक ऐतिहासिक अध्ययन।
मंदिरों में पूजा-पाठ का दौर सुबह से ही शुरू हो गया।श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण व्रत कथा श्रवन किया, विष्णु सहस्रनाम ,भजन कीर्तन,भण्डारा सहित अन्य धार्मिक आयोजन होते रहे। ललिता देवी मंदिर, चक्र तीर्थ, गोमती राजघाट ललिता देवी चौराहे सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर नैमिषारण्य थाना की पुलिस प्रातःकाल से ड्यूटी पर मुस्तैद हो गई। एवं बड़े वाहनों को बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया,जिससे श्रद्धालुओं को जाम जैसी समस्या से जूझना ना पडे।
रिपोर्ट: सुरेंद्र कुमार नीमसार
What's Your Reaction?









