Kasganj News: स्व. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा।

एटा/ कासगंज से सपा सांसद देवेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ चलाई साइकिल, एकजुटता का संदेश देने की कोशिश...

Oct 14, 2024 - 13:06
80 Views
Kasganj News: स्व. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा।

कासगंज: समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा निकाली जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद देवेश शाक्य ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल भी चलाई, साइकिल यात्रा में युवजान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद फहद समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा में भरी संख्या में प्रतिभाग किया। 

सोरों के मेला मैदान से सपा जन जागरण साइकिल यात्रा को मुख्य अतिथि सपा सांसद देवेश शाक्य,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद फहद एंव सपा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव,सपा नेता राकेश राजपूत, विनय कुशवाह,सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने साईकिल चला कर यात्रा की शुरुआत की । साइकिल रैली का नेतृत्व सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव ने किया।सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद फहद ने कहा कि समाजवादी पार्टी युवजन सभा की जन जागरण साइकिल यात्रा है। गरीबों मजलूमों की आवाज है। 2027 में समाजवादी पार्टी अपनी सरकार बनायेगी।

Also Read- Ayodhya News: दीपोत्सव में 25 लाख दीपों से जगमग होगी राम नगरी,तैयारियां हुई तेज।

गांव गांव तक साइकिल यात्रा से यह संदेश पहुंचा जा रहा है। सपाईयों ने यात्रा के माध्यम से 2027 में सपा की सरकार बनाने का ऐलान किया, साईकिल यात्रा में युवा हाथो में सपा का झण्डा साईकिल,मोटरसाइकिल आदि पर सवार होकर चल रहे थे।साईकिल यात्रा सोरों से शुरू होकर कासगंज सोरों गेट पर समापन किया गया। इस मौके पर प्रवेंद्र राणा, संतोष यादव,हसरत उल्ला शेरवानी,अभय राज मिश्र, रजत मिश्र एवं गोपाल पंडित, मोना मिश्र, अनुराग बरबारीया, कृष्ण मिश्र, पुष्कर मिश्र, रेशू जौहरी,राजकुमार,  मोहम्मद साजीद ,अभी मिश्र, रिषिपाल,रिंकू महाजन,राजकुमार यादव,जान मुहम्मद,विनोद कुमार, राकेश बघेल, गौरव बघेल,उमेश चंद्र फौजी,आशीष पाल,प्रमोद यादव, असद अहमद,सोनू भंडारी, तरुण मैसी,शैलेंद्र नाथ,गगन यादव,संतोष प्रधान,फिरोज प्रधान, स्लीम जावेद,आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow