लखनऊ न्यूज़: राज्यपाल अनंदीबेन पटेल से प्रशिक्षु IAS अफ़सरों ने की मुलाक़ात।

Jun 24, 2024 - 19:05
109 Views
लखनऊ न्यूज़: राज्यपाल अनंदीबेन पटेल से प्रशिक्षु IAS अफ़सरों ने की मुलाक़ात।

लखनऊ। UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के परिवीक्षाधीन 16 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कर उन्हें कर्तव्य बोध के लिए प्रोत्साहित किया व जनशिकायतों के समुचित निस्तारण के निर्देश दिए। 

राज्यपाल ने अधिकारीगणों को सलाह देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें व हमेशा अपना सर्वोत्तम करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल जनपद या तहसीलों में एक भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न हो इस बात का विशेष प्रयास किया जाए।

उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों से प्रेरित होकर प्रभावी ढंग से कार्य करें, राज्यपाल ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के प्रतिनिधि के तौर पर जनता के साथ जुड़कर कार्य करें, किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें। 

इस मौके पर महानिदेशक उपाम IAS एल0 वेंकटेश्वर लू , ACS राज्यपाल डॉ0 IAS सुधीर महादेव बोबडे, ACS नियुक्ति एवं कार्मिक IAS देवेश चतुर्वेदी, IAS नीना शर्मा, IAS गरिमा यादव, IAS सुनील चौधरी मौजूद थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow