हरदोई न्यूज़: मंदिर के सौंदर्यकरण/कायाकल्प हेतु सदस्य विधान परिषद ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र।

Jun 24, 2024 - 19:09
68 Views
हरदोई न्यूज़: मंदिर के सौंदर्यकरण/कायाकल्प हेतु सदस्य विधान परिषद ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र।

कछौना \ हरदोई। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा गौसगंज में स्थित पौराणिक मंदिर मां शीतला मंदिर का सौंदर्यकरण व कायाकल्प कराने हेतु सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को पत्र लिखा है। मन्दिर के कायाकल्प हेतु ट्रस्ट टीम श्रीमती अंजू सिंह पत्नी रवीश कुमार सिंह सतत प्रयासरत हैं।

बताते चले यह मंदिर सईं नदी के किनारे रमणीक वातावरण में स्थापित है। यह मंदिर लगभग 200 वर्षों पुराना है। आसपास के लोग को आकर आध्यात्मिक वातावरण में शांति मिलती है। लगभग दो एकड़ भूमि का क्षेत्रफल है। जिस पर एक समुदाय के लोग अवैध कब्जा कर कब्रिस्तान बनाए थे। ग्राम सभा गौसगंज के प्रबुद्धजनों द्वारा इसके कायकल हेतु पहल की गई।

प्रशासन के सहयोग से अवैध कब्जा हटवाया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारी गण अंजू सिंह पत्नी रवीश कुमार सिंह, सेवानिवृत शिक्षक सचिव बाबूराम कनौजिया, कोषाध्यक्ष अनुरोध कुमार सहित पदाधिकारी गणों व प्रबुद्धजनों के सहयोग से मंदिर की बाउंड्रीवाल व अन्य कार्य कराए गए। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल का मंदिर के कायाकल्प में विशेष योगदान रहा।

मंदिर का जीर्णोद्धार, इंटरलॉकिंग, सामुदायिक शौचालय, मुख्य प्रवेश द्वार, पेयजल हेतु आदि सुविधा उपलब्ध कराई गई। सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह के सहयोग से सोलर लाईटें, मंदिर के लिए अलग से विद्युतीकरण की व्यवस्था हेतु प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा की तरफ से आरसीसी सड़क निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जिला पंचायत सदस्य पूजा पटेल पत्नी डॉ० प्रत्यूष पटेल की तरफ से डिजिटल पुस्तकालय की आधारशिला रखी गई है।

मंदिर प्रांगण में धार्मिक मंच सभागार वाटर कूलर आदि सुविधाओं के लिए सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने शासन के मंत्री सांस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर पर्यटन विभाग के तहत सौंदर्यीकरण की मांग की। इससे आम जनमानस को आध्यात्मिक स्थल की प्रदेश पटल पर पहचान मिलेगी।

वहीं छात्रों को सुकून वातावरण में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा। पुरातन संस्कृति की जानकारी के साथ शिक्षा का वातावरण मिलेगा। वहीं क्षेत्र के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम व आयोजन की सुविधा मिलेगी।  जनप्रतिनिधि गण के अथक प्रयास की आम जनमानस सराहना कर रहे हैं। क्षेत्र सहित प्रदेश पटल पर मंदिर को नई पहचान मिलेगी। जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow