हरदोई न्यूज़: छात्रावासों में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन पत्र। 

By INA News Desk
Jul 9, 2024 - 12:21
65 Views
हरदोई न्यूज़: छात्रावासों में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन पत्र। 

हरदोई: समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों में छात्र एवं छात्राओं को प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल ने बताया छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है, आवेदन 30 जुलाई तक आवेदन पत्र वितरित किए जाएंगे, 10 अगस्त तक तक वितरित किए गए आवेदन पत्र ही जमा हो सकेंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया जनपद में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, राजकीय इंटर कालेज परिसर छात्रावास, राजकीय अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका छात्रावास, बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास मन्नापुरवा स्थित छात्रावासों में छात्र छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। उक्त छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2023-24 के अध्यनरत छात्र छात्राओं को प्रवेश पा चुके छात्र छात्राओं का नवीनीकरण किया जाएगा, शेष सीटों पर नवीन छात्र छात्राओं को प्रवेश का मौका दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- जहीर इकबाल ने शादी के बाद एकबार फिर सोनाक्षी के साथ शेयर किया रॉमटिक पोस्ट, जानिए कैसा रहा फैंस का रिएक्शन।

बताया सभी चारों छात्रावासों की 244 सीटों के नवीनीकरण एवं नव प्रवेश के दौरान 70 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों, 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए आरक्षण देय होगा। प्रवेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के दिशा निर्देशन में किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement