Ballia News: बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र मिश्र, सर्वेद्र विक्रम सिंह को मिला महासचिव का दायित्व।। 

बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र मिश्र, सर्वेद्र विक्रम सिंह को मिला महासचिव का दायित्व...

Sep 9, 2024 - 11:41
Sep 9, 2024 - 12:23
 0  39
Ballia News: बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र मिश्र, सर्वेद्र विक्रम सिंह को मिला महासचिव का दायित्व।। 

Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र मिश्र, सर्वेद्र विक्रम सिंह को मिला महासचिव का दायित्व
संजय तिवारी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सोनी बने उपाध्यक्ष-

रत्नेश सिंह को मिली संगठन मंत्री, तो राजीव प्रसाद को कोषाध्यक्ष और अखिलेश यादव को ऑडिटर व उपेंद्र गुप्ता को प्रवक्ता की जिम्मेदारी-

बलिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ बलिया का लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले मे चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव में सर्व सम्मति से सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव मधुसूदन सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। जिसमे नरेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष और सर्वेंद्र विक्रम सिंह को महामंत्री चुना गया है। चुनाव के बाद पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नए अध्यक्ष और महामंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव सम्पन्न होने के बाद संजय तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित सोनी को उपाध्यक्ष, राजीव प्रसाद को कोषाध्यक्ष, रत्नेश सिंह को संगठन मंत्री, अखिलेश यादव को ऑडिटर और उपेंद्र कुमार को प्रवक्ता मनोनीत किया गया । इसके बाद कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों का भी चयन सर्वसम्मति से ही कर लिया गया। इस बैठक का संचालन मनोज राय ने किया।

नए अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है।

महामंत्री सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है।

इसे भी पढ़ें:- Ballia News: आप पार्टी के नेता मुन्ना राय का छलका दर्द- कहा कुछ लोग मेरी छवि को धूमिल करना चाहते हैं पर जनता सब जानती है।

  • पदाधिकारियों का कार्यकाल मात्र एक साल का, एल्डर कमेटी रखेगी निगाह 

इस बैठक मे पदाधिकारियों के कार्यकाल को एक वर्ष रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही यह भी निर्णय किया गया कि इस संगठन को जल्द से जल्द पंजीकृत करा लिया जायेगा। साथ ही यह भी निर्णय किया गया कि एक तीन सदस्य वाली एल्डर कमेटी का गठन किया जायेगा, जो पदाधिकारियों के कृत्यो पर नजर रखेगी। इस कमेटी के पास किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ अगर कार्यकारिणी से प्रस्ताव पारित करके जांच मिलती है तो यह कमेटी  संबंधित पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगेगी। स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर यह कमेटी संबंधित पदाधिकारी को बर्खास्त कर सकती है।
चुनाव में निम्नलिखित लोगों को पदों पर चुना गया है:-
अध्यक्ष - नरेंद्र मिश्रा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - संजय तिवारी
उपाध्यक्ष- अमित सोनी
महामंत्री- सर्वेन्द्र विक्रम सिंह
प्रवक्ता- उपेन्द्र गुप्ता
संगठन मंत्री- रत्नेश सिंह
कोषाध्यक्ष - राजीव प्रसाद
ऑडिटर - अखिलेश यादव 

संरक्षक मंडल-  मनोज राय, विनय कुमार , आसिफ जै़दी, राणा प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र तिवारी, उर्फ सिंधु तिवारी 

कमेटी के सम्मानित सदस्य गण -

1- अखिलेश यादव 
2-राजू गुप्ता
3- रजनीश श्रीवास्तव
4- आदित्य वर्मा 
5- सागर गुप्ता 
6- कृष्ण कांत पाण्डेय
7- नवल जी
8- कंचन सिंह 
9- शशि कुमार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।