हरदोई न्यूज़: आईएनए की खबर का असर- लोक निर्माण विभाग ने लिया संज्ञान।

Jul 13, 2024 - 22:28
55 Views
हरदोई न्यूज़: आईएनए की खबर का असर-  लोक निर्माण विभाग ने लिया संज्ञान।

रिपोर्ट- विजय लक्ष्मी सिंह 

हरदोई। बीते दिनो में आईएनए द्वारा एक खबर लगाई गई थी जिसमे जनपद से लखनऊ आने-जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा को दर्शया गया था। लखनऊ चुंगी से लेकर मन्नापुरवा तक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। जहाँ पर बारिश से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। जब गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है और गड्ढे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: बाबा जी के राज में भई अंखियन की ढील, जिम्मेदार आँखें मिचे ,बालक होत गंभीर।

जिस पर लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, हरदोई ने अवगत कराया है कि प्रश्नगत मार्ग पलिया - शाहजहाँपुर- हरदोई लखनऊ (राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-731) है, जोकि परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण, परियोजना कार्यन्वयन इकाई बरेली, 26 ग्रीन पार्क बीसलपुर रोड, बरेली के अधीन है। जिस पर दो लेन से फोर लेन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। अतः प्रकरण पर प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग हरदोई द्वारा कोई भी कार्यवाही अपेक्षित नही है।



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow