हरदोई न्यूज़: किशोर के साथ हुआ कुकर्म, पुलिस ने नहीं की सुनवाई।

Jul 2, 2024 - 18:56
187 Views
हरदोई न्यूज़: किशोर के साथ हुआ कुकर्म, पुलिस ने नहीं की सुनवाई।
  • बकरी चरा रहे किशोर को बाग में पकड़ कर बनाया हवस का शिकार

हरदोई। एक 13 वर्षीय किशोर गांव के  बाहर बकरी चला रहा था,उसी गांव के दो युवक वहीं भैंस चला रहे थे। दोनों युवक किशोर को बाग़ में‌ पकड़ ले गए और उसे बारी-बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोर की मां पुलिस से शिकायत करने पहुंची,लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की।

बताया गया है कि 25 जून को पचदेवरा थाने के एक गांव का 13 वर्षीय किशोर गांव के बाहर बकरी चला रहा था,वहीं भैंस चला रहे गांव निवासी करन व महेश उसे बाग़ के अंदर पकड़ ले गए और दोनों ने बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया,किशोर के चीखने पर युवको ने किसी से कुछ बताने पर उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

जैसे-तैसे किशोर घर पहुंचा और वहां अपनी मां से सारी बात बताई,जिस पर वह थाने पहुंची। किशोर की मां का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की। मंगलवार को किशोर का 100 बेड हास्पिटल में मेडिकल कराया गया। उसकी मां का कहना है कि वह इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow