हरदोई न्यूज़: बहन के हाथों ठगी का शिकार हुई बहन ने की आत्महत्या।

By INA News Desk
Jul 2, 2024 - 18:52
111 Views
हरदोई न्यूज़: बहन के हाथों ठगी का शिकार हुई बहन ने की आत्महत्या।
बहन के हाथों ठगी का शिकार हुई बहन ने की आत्महत्या।
  • ममेरी बहन ने झांसा दे कर बिकवाया खेत,रुपये हड़प किए
  • मांगने पर भी नहीं दे रही थी लखनऊ में खरीदे गए प्लाट के काग़ज़ 

हरदोई। ममेरी बहन के झांसे में आई महिला ने खेत बेंच कर लखनऊ में‌ प्लाट खरीदा,उसके बाद उसी ममेरी बहन ने प्लाट के काग़ज़ और करीब तीन लाख रुपये दबा लिए। मांगने पर न तो कागज़ दिए और न ही रुपये वापस किए,उसी के सदमें मे महिला ने ज़हर खा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया। उसका कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि कछौना कोतवाली के ज्ञानपुर निवासी रामकुमार मज़दूरी करता है। खेती उसकी 35 वर्षीय पल्लवी शुक्ला के नाम था। पल्लवी की ममेरी बहन लखनऊ में रहती है। उसी ने पल्लवी को खेत बेंच कर लखनऊ मे प्लाट खरीदने का झांसा दिया। पल्लवी ने खेत बेंच कर सारा रुपया अपनी ममेरी बहन को दे दिया। उसने पल्लवी को बताया कि उसका लखनऊ प्लाट खरीद लिया गया।

घर‌ वालो का कहना है कि पल्लवी ने उससे प्लाट के कागज़ और रुपये मांगे तो वह इधर-उधर की बातें करने लगी। कई  मांगने के बाद भी पल्लवी को कुछ नहीं मिला। उसे पूरा पता हो गया कि उसकी बहन ने ही उसके साथ ठगी की,इसी के चलते वह डिप्रेशन में रहने लगी। उसी केचलते सोमवार की शाम पल्लवी ने घर में रखी कोई ज़हरीली चीज़ खा ली,हालत बिगड़ती देख उसे कछौना सीएचसी ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया।

पल्लवी को उसके घर वाले मेडिकल कालेज ला रहे थे,उसी बीच रास्तें में हालत और बिगड़ गई, जिसके चलते उसे 100 बेड हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पल्लवी के एक बेटा सत्यम है। पिता रमाकांत निवासी ऐमा थाना अतरौली ने फिलहाल अभी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया बल्कि इतना कहा कि अपनों ने ही उसकी पुत्री के साथ अच्छा नहीं किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow