Hardoi: फोन पर कहा- मुझे किडनैप कर लिया है.. किशोर ने खुद ही रच डाली स्वयं के अपहरण की साजिश
किशोर ने अपने मोबाइल से परिजनों को फोन किया। बताया कि उसे चार लोगों ने पकड़ लिया है। 20 हजार रुपये भेजने की बात भी किशोर ने कही। इसकी जानकारी परिजनोें ने पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। किशोर की लोकेशन बरेली और ...
By INA News Hardoi.
मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने की चाहत में किशोर ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। बताया कि उसे चार लोगों ने पकड़ लिया है। 20 हजार रुपये भेजने की बात भी किशोर ने कही। इसकी जानकारी परिजनोें ने पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। किशोर की लोकेशन बरेली और रामपुर के बीच में मिली। उधर, परिजनों को फोन कर 20 हजार रुपये देकर अपहरणकर्ताओं से छुड़वाने की गुहार लगाई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने किशोर को सकुशल खोज लिया। किशोर को सख्त हिदायत देने के बाद किशोर न्याय बोर्ड में भेज दिया गया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर (17) शनिवार को बहन के साथ शाहाबाद नगर में कोचिंग पढ़ने साइकिल से आया था। वापस जाते समय उसने अपनी साइकिल बहन को दे दी और थोड़ी देर बाद घर वापस आने के लिए कहा। देर शाम तक किशोर वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। देर शाम किशोर के ताऊ की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
इसी बीच किशोर ने अपने मोबाइल से परिजनों को फोन किया। बताया कि उसे चार लोगों ने पकड़ लिया है। 20 हजार रुपये भेजने की बात भी किशोर ने कही। इसकी जानकारी परिजनोें ने पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। किशोर की लोकेशन बरेली और रामपुर के बीच में मिली। शाहजहांपुर में हनुमत धाम मंदिर के पास से शाहाबाद जाते समय बाईपास पर जामा मस्जिद चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने किशोर को सकुशल खोज लिया। किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष भेजा गया है।
Also Read: हरदोई: एसपी की पहल पर पुलिस पेंशनर्स को नई सौगात, एएसपी ने किया उद्घाटन
कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि किशोर नए साल पर बालाजी समेत कई स्थानों पर घूमने जाना चाहता था, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे इसलिए उसने पूरा नाटक रचा था। शाहाबाद थाना क्षेत्र में छात्र के ताऊ ने तहरीर दी कि 30 दिसंबर 2024 को उनके 17 वर्षीय भतीजे जो कि कोचिंग के लिए घर से निकला था, अचानक गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि किशोर ने अपनी बहन को साइकिल पर भेजा और खुद पैदल घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
तभी किशोर ने अपने ताऊ के मोबाइल पर एक संदेश भेजा, जिसमें उसने कहा कि उसे चार लोगों ने पकड़ लिया है और 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी है। इस संदेश के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और अपहृत छात्र की तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। किशोर की लोकेशन बरेली और रामपुर के बीच में मिली।
शाहजहांपुर में हनुमत धाम मंदिर के पास से शाहाबाद जाते समय बाईपास पर जामा मस्जिद चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने किशोर को सकुशल खोज लिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पूछताछ के दौरान किशोर ने यह स्वीकार किया कि उसने खुद ही यह कहानी बनाई थी। वह पैसे की जरूरत से परेशान था और घुमने जाने के लिए रुपये इकट्ठा करना चाहता था, इसलिए उसने अपहरण की झूठी कहानी रची। एसपी ने बताया कि छात्र को हिदायत देकर छोड़ा गया है कि भविष्य में वो इस तरह की झूठी अफवाह नहीं फैलाएगा।
What's Your Reaction?











