हरदोई न्यूज़: एसडीएम शाहाबाद ने शिकायतों का  किया स्थलीय निरीक्षण , अवैध कब्जों पर सख्त दिखी एसडीएम।

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 18:18
149 Views
हरदोई न्यूज़: एसडीएम शाहाबाद ने शिकायतों का  किया स्थलीय निरीक्षण , अवैध कब्जों पर सख्त दिखी एसडीएम।
Advertisement
Advertisement
  • एसडीएम शाहाबाद ने बाबा मैरिज हॉल 3 का किया स्थल निरीक्षण 

अंबरीष कुमार सक्सेना \ हरदोई। एसडीएम शाहाबाद पूनम भास्कर के साथ नायब तहसीलदार राकेश कुमार, तहसीलदार नरेन्द्र कुमार यादव, कानूनगो संजय मिश्रा, सदर लेखपाल आशीष कुमार बाजपेई, लेखपाल पंकज  पाल सहित राजस्व के कई अधिकारियों ने राजस्व के प्रार्थना पत्रों पर स्थल निरीक्षण किया।

एसडीएम पूनम भास्कर ने निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से रामलीला मैदान परजाऊ ताल के पास स्थाई आक्रमण को शीघ्र ध्वस्त किया जाए। एसडीएम ने कहा कि सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। इस दौरान एसडीएम पूनम भास्कर ने पिहानी हरदोई मार्ग पर बना रहे बाबा मैरिज हॉल एवं रिसोर्ट 3 का स्थलीय निरीक्षण कर, आवश्यक दिशा निर्देश मैरिज हाल के संस्थापक व समाजसेवी जोगराज सिंह को दिए। 

इस दौरान एसडीएम ने राजस्व के शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी किया। चांद ब फील्ड के पास सरेहजू बॉर्डर पर सरदारों की शिकायत पर भैंसटा नदी में पुलिया बना देने की शिकायत का निरीक्षण किया। सिख समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है की भैसटा में पुलिया बनाकर से,बंद कर दिया गया है जिससे बरसात में पानी नदी का ओवरफ्लो होकर गांव तक पहुंचेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement