संभल न्यूज़: सपा सांसद की स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत।

By INA News Desk
Jun 25, 2024 - 11:02
126 Views
संभल न्यूज़:  सपा सांसद की स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर,  युवक की मौत।
Advertisement
Advertisement

संभल में  सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी है हादसे में बाइक सवार तीस साल के युवक की मौत हो गई पुलिस ने गाड़ी और चालक को कब्जे में ले लिया है केस दर्ज कर शव को पीएम को भेजा गया है। 

सड़क हादसे की घटना बीती रात ऐंचोड़ा कंबोह थाना इलाके में चाहल होटल के पास की है जहां सांसद की स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीस साल के युवक की मौत हो गई घटना के वक्त युवक अपने घर पुत्र जन्म की मिठाई बांट कर आ रहा था।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिसने  स्कार्पियो एवं चालक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर शव को पीएम को भेजा  है। वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मदद न करने तथा सांसद की कार को गायब करने का आरोप लगाते हुए फोटो वीडिओ वायरल किए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement