बलिया न्यूज़: नकली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की शिकायत पर छापेमारी।

By INA News Desk
Jun 25, 2024 - 11:08
66 Views
बलिया न्यूज़: नकली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की शिकायत पर छापेमारी।
Advertisement
Advertisement

बलिया। नकली और एक्सपायरी दवाओं के बिक्री की शिकायत पर औषधि निरीक्षक की टीम ने सोमवार को रतसर बाजार में जमकर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो दवा की दुकानों से संदिग्ध प्रतीत हो रहे 6 दवाओं के नमूने लिए।इसके साथ ही तीन दवा की दुकानों का निरीक्षण किया गया। अचानक हुई इस कार्यवाई से बाजार में स्थित कई मेडिकल स्टोरों के शटर गिरने लगे।

औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला ने बताया कि यह यह कार्रवाई नकली  और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की शिकायत पर की गई है। इस  दौरान नेशनल दावा केंद्र और न्यू मेडिसिन सेंटर से तीन-तीन दवाओं नमूने लिए गए हैं।

इसके अलावा मुन्ना मेडिकल स्टोर, न्यू दवा संगम व नेशनल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया, सभी दुकानों के कागजातों, दवाओं की खरीद- बिक्री,स्टॉक रजिस्टर आदि कागजातों का निरीक्षण किया गया। दवाओं को स्टॉक व खरीद पर्चा से से मिलान किया गया। उन्होंने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी दवा के दुकानदारों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा हर हालत में लगवा ले ताकि समय पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। टीम में वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय भी थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement