कानपुर न्यूज़: ट्रेन के एसी कोच में निकला साँप, मचा हड़कंप।

Jul 11, 2024 - 11:19
104 Views
कानपुर न्यूज़: ट्रेन के एसी कोच में निकला साँप, मचा हड़कंप।
  • गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पहुंचते ही सांप नें पूँछ लगराई, दहशत। 
  • रेलवे और पुलिस ने कोच पर पहुंच कर यात्रियों को बाहर निकाला। 
  • शाम को पहुंची ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही,टीमों ने सांप को पकड़ा। 

कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन के पहुंचने पर ऐसी कोच में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कोच के अंदर सवार यात्रियों में जहां बाहर निकलने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। वहीं बाहर ट्रेन में सवार होने वाले यात्री दूर भाग खड़े हुए।

मामले की सूचना पाते ही रेल अधिकारी,जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कोच के सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। काफी छानबीन के बाद जब सांप नहीं मिला तो कोच बदल कर ट्रेन को रवाना किया गया। शाम  5:30 पर गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची थी। अभी ट्रेन लगी ही थी कि एसी कोच बी-3 में महिलाएं सांप-सांप चिल्लाने लगीं।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: VIP कल्चर- एसडीएम और तहसीलदार लगाए बत्ती, हूटर शहर में बना चर्चा का बिषय।

दरवाजे पर खड़े यात्री निकल कर बाहर की ओर भागना शुरू हो गए। वहीं ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटवफार्म पर मौजूद यात्री भी दूर हट गए। सांप होने की सूचना रेल अधिकारियों को मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीमें भी मौके पर पहुंच गई।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। कोच की तलाशी लेने पर सांप नहीं मिला तो कोच बदल दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब ढाई  घण्टे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow