हरदोई न्यूज़: नव निर्मित पुलिस चौकी लोकापर्ण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया।

By INA News Desk
Jun 22, 2024 - 16:43
134 Views
हरदोई न्यूज़: नव निर्मित पुलिस चौकी लोकापर्ण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया।

हरदोई। थाना टड़ियावां में थाना समाधान दिवस समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी के साथ टड़ियावां ब्लाक की ग्राम पंचायत हरिहरपुर में नव निर्मित पुलिस चौकी का लोकापर्ण मंत्रोउच्चारण के साथ संयुक्त रूप से फीताकाट कर किया तथा चौकी पुलिस परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा टड़ियावां ब्लाक के हरिहरपुर में पुलिस चौकी स्थापित हो जाने से आस-पास के ग्रामीणों को छोटी-मोटी शिकायतों के निस्तारण के लिए थाना टड़ियावां या मुख्यालय पर नहीं आना पड़ेगा और उनकी समस्याओं का समाधान पुलिस चौकी के माध्यम से हो जायेगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस चौकी की स्थापना हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में आसानी होगी और अपराधियों पर लगाम भी लगेगी। उन्होने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारित करने का प्रयास करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow