हरदोई न्यूज़: पुलिस कार्यालय शिकायत करने आई महिला ने काटा हंगामा, उठाया ऐसा कदम, 2019 से महिला का पति है लापता।
हरदोई। पुलिस कार्यालय पहुंची महिला ने एसपी से मिलने के बाद हंगामा काटा है। माचिस लेकर पहुंची महिला ने खुद को और अपने कागजों में आग लगाने की कोशिश की। 2019 से महिला का पति लापता है। जिससे नाराज महिला ने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस महिला को पकड़कर महिला थाने ले गई है। जहां उसके पास एक कैची और चाकू मिला है।
जानकारी के अनुसार पिहानी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लानगर की रहने वाली अनीता सोनी पुलिस कार्यालय शिकायत करने आई थी। जिसका पति दिलीप सोनी 2019 में लापता हो गया था। इसके बाद से पुलिस और महिला उसकी तलाश कर रही थी। महिला का कहना है कि अब तक उसके पति का कुछ पता नहीं चला। जब उसे पता चला कि हरदोई में ईमानदार एसपी आए है जो हमारी शिकायत का समाधान करेंगे और हमारे पति को तलाशने में मदद करेंगे। यह सुनकर महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी हरदोई नीरज कुमार जादौन से शिकायत की।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड के खुलासे में स्वाट टीम प्रभारी को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
आरोप है कि एसपी ने महिला से कहा कि आपके मामले में एफआर लग चुकी है अब आप कोर्ट जाइए। जिससे नाराज महिला ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने माचिस निकालकर खुद को और दस्तावेजों में आग लगाने की कोशिश की। फिर क्या था महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और महिला थाने ले गई। जहां तलाशी में महिला के पास एक चाकू और छुरी निकली है। महिला का कहना है कि जो भी उसकी मदद करने को कहता है वह गलत नीयत रखता है इसलिए वह जिंदगी को ही समाप्त कर लेंगी। हालांकि इस तरह से महिला के हंगामा काटने से पूरे पुलिस कार्यालय में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
What's Your Reaction?











