सम्भल न्यूज़: मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में जमकर हुआ बवाल।

By INA News Desk
Jun 30, 2024 - 15:13
748 Views
सम्भल न्यूज़: मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में जमकर हुआ बवाल।

उवैस दानिश / सम्भल में मेडिकल कालेज में जमकर बबाल हुआ है मारपीट और तोड़फोड़ हुई है एक मरीज की मौत के बाद पूरा बबाल मचा है परिजनों ने लापरवाही मनमानी मारपीट तथा तोड़फोड़ का आरोप लगाया है वहीं मेडिकल कालेज प्रशासन ने परिजनों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची है।

पूरा मामला सम्भल कोतवाली क्षेत्र स्थित मेडिकल कालेज का है जहां एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने के बाद परिवार वाले उसे मेडिकल कालेज लेकर आए थे। आरोप के अनुसार मरीज के इलाज में पूरी तरह लापरवाही और मनमानी बरती गई समय से इलाज नहीं किया गया न दवा लगाई गई न ही कुछ बताया।

आरोप है कि तीमारदारों से कालेज में तैनात गार्डों तथा कर्मचारियों पर बदसलूकी मारपीट की तथा बंधक बना लिया। आरोप के अनुसार  आऱोपियों ने स्वंय तोड़फोड़ की है। वहीं मरीज की हालत बिगड़ने पर जबरन रैफर कर भेजने का आरोप लगाया। वहीं मेडिकल कालेज के चीफ मेडिकल आफिसर ने मेडिकल कालेज में मरीज की मौत से इंकार किया तथा परिजनों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

अलबत्ता घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है। मेडिकल कालेज में चार दिन में मारपीट और धमकाने का ये दूसरा मामला है इससे पहले एक पत्रकार से कालेज संचालन से जुड़े लोग धक्कामुक्की करते एवं धमकाते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow