Hardoi News: भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से हरदोई में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली। 

भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से सैनिक कार्यालय सो जाओ चौराहे से तिरंगा रैली निकाली गई तिरंगा रैली को कर्नल ओ पी मिश्रा के द्वारा ...

Nov 17, 2024 - 19:22
65 Views
Hardoi News: भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से हरदोई में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली। 

हरदोई। भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से सैनिक कार्यालय सो जाओ चौराहे से तिरंगा रैली निकाली गई तिरंगा रैली को कर्नल ओ पी मिश्रा के द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा रैली पूरे हरदोई शहर में नुमाइश चौराहा  डीएम चौराहा जिंदपीर चौराहा हनुमान मंदिर रेलवे गंज खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज होते हुए लखनऊ चुंगी बिलग्राम चुंगी बड़े चौराहा सिनेमा चौराहा होते हुए सोल्जर बोर्ड चौराहा स्थिति सैनिक कार्यालय पर समापन किया गया।

दिनांक 18 नवंबर दिन सोमवार को प्रस्तावित रेजांगला शौर्य दिवस समारोह के पूर्व आज हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउण्डेशन के तत्वावधान मे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से शुरू होकर विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस तिरंगा रैली को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्षा सुहाना जैन, कुसुम सिंह, हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अगिनहोत्री, समाजसेविका शोभना सिंह तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित तमाम समाजसेवी संस्थाओं के लोग, काफी मात्रा में अधिवक्ता बन्धु, मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, सभासद अमित त्रिवेदी रानू, तथा जनपद के सभी पूर्व सैनिक और नौजवान मौजूद रहे। 

Also Read-Hardoi News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गई युवती लापता, काफी खोजने के बाद भी नहीं लगा पता।

तिरंगा रैली जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से निकल कर नुमाइश चौराहा,डी एम चौराहा, जिन्दपीर चौराहा, लखनऊ चुंगी, बिलग्राम चुंगी,सान्डी चुन्गी,बाबन चुंगी, नुमाइश चौराहा,बड़ा चौराहा और सिनेमा चौराहा होते हुए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मे सम्पन्न हुई। शहर के सभी लोगों में बहुत उत्साह देखते ही बनता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow