Saharanpur News: पतंग उड़ाने के दौरान युवक छत से गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत...

सालारपुर में प्रवीण कुमार का पुत्र हर्ष उर्फ हैप्पी बसंत पंचमी पर छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया गया कि छत पर जाल खुला हुआ था। मगर हर्ष का....

Feb 4, 2025 - 13:56
95 Views
Saharanpur News: पतंग उड़ाने के दौरान युवक छत से गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत...

सहारनपुर/गंगोह: बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाते समय युवक छत से नीचे गिर गया। जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया था।लेकिन इलाज के दौरान उसकी पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। इस घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में भी शोक व्याप्त हो गया।

ग्राम सालारपुर में प्रवीण कुमार का पुत्र हर्ष उर्फ हैप्पी बसंत पंचमी पर छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया गया कि छत पर जाल खुला हुआ था। मगर हर्ष का ध्यान उस पर नही गया।जिससे पतंग उड़ाने के दौरान वह आंगन में गिर गया।और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Also Read- Viral News: भाई के लिए मां से लड़ गई बहन, गजब का दिखा भाई-बहन का प्यार।

स्वजन द्वारा उसको मुलाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।मगर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। जहां पर इलाज के दौरान रविवार की देर रात्री में उसकी मौत हो गई। जिससे गमगीन माहौल उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर मे वह अकेला लड़का था।उसकी बहन व मां का रो-रोकर बुरा हाल था।वही गांव में भी शोक हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow