Hardoi: चचेरे भाई की हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। 

थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर मे घटित कल मंगलवार को हुई लोमहर्षक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया जिसमें चचेरे भाई

By INA News Desk
Dec 3, 2025 - 16:30
55 Views
Hardoi: चचेरे भाई की हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। 
चचेरे भाई की हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल      

अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर मे घटित कल मंगलवार को हुई लोमहर्षक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया जिसमें चचेरे भाई को गड़ासे से मार डालने का प्रयास किया गया, जिसमें घायल लखनऊ स्थित एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। आपको बता दें की ग्राम शेखपुर थाना अरवल निवासी अनंत राम पुत्र धर्मपाल राठौर को उसके ताऊ के लड़के राम जी पुत्र सोनपाल द्वारा मामूली विवाद में गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर मरणासन्न कर दिया गया था।

इसी संबंध में घायल की मां उषा देवी द्वारा तहरीर के माध्यम से थाना पुलिस को अवगत कराया गया, जिस पर थाना अरवल के तेज तर्रार कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा तत्काल धारा 119(1) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए। शाम लगभग 7:15 बजे गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी को शेखपुर ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार किया,जहां से आरोपी किसी वाहन द्वारा भागने की फिराक में खड़ा था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल आजाद प्रताप सिंह, कांस्टेबल अंकुर कुमार, अवधेश एवं विवेक शामिल रहे।

Also Read- Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow