Hathras: पोस्ट ऑफिस में वित्तीय घोटाले का आरोप — सुकन्या खातों से लाखों रुपये गायब। 

चंदैया गांव स्थित डाकघर में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि डाकघर के एक कर्मचारी ने

Nov 13, 2025 - 21:23
38 Views
Hathras: पोस्ट ऑफिस में वित्तीय घोटाले का आरोप — सुकन्या खातों से लाखों रुपये गायब। 
चंदैया गांव स्थित डाकघर

हाथरस। चंदैया गांव स्थित डाकघर में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि डाकघर के एक कर्मचारी ने सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई खातों में जमा के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कर्मचारी ने उनसे रकम लेकर जमा करने का वादा किया था, लेकिन पैसे खातों में जमा नहीं किए गए और न ही पासबुक में प्रविष्टि दर्ज की गई। कई पीड़ितों का कहना है कि उनकी बेटियों के सुकन्या खातों में तीन-तीन हजार रुपये जमा करने के बाद भी राशि परिलक्षित नहीं हुई। अनुमान है कि कुल गबन की राशि तीन से चार लाख रुपये तक हो सकती है।

विभागीय स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कर्मचारी कुलदीप को निलंबित कर दिया गया है। डाक विभाग की जांच टीम ने गांव पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ग्रामीण ने लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर प्राप्त होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अलीगढ़ मुख्यालय के अधिकारी इस प्रकरण की वैधानिक जांच कराने की बात कह रहे हैं।

Also Read- Lucknow: राष्ट्रीय बाल दिवस पर इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला में आयोजित होगा निरूशुल्क आधार कैम्प एवं विविध खगोलकीय प्रतियोगिताएँ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow