Lucknow: राष्ट्रीय बाल दिवस पर इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला में आयोजित होगा निरूशुल्क आधार कैम्प एवं विविध खगोलकीय प्रतियोगिताएँ।
इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश) द्वारा राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को नक्षत्रशाला
लखनऊ: इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश) द्वारा राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को नक्षत्रशाला परिसर में एक दिवसीय विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर UIDAI, भारत सरकार के सहयोग से विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए एक निःशुल्क आधार कैम्प आयोजित किया जाएगा।
इस कैम्प में बच्चों सहित सभी आगंतुकों के नए आधार कार्ड निःशुल्क बनाए जाएंगे तथा पुराने आधार कार्ड में संशोधन/अपडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आधार कैम्प का संचालन प्रातः 9ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक किया जाएगा।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में नक्षत्रशाला द्वारा विद्यार्थियों के लिए विविध खगोल-विज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से - सूर्य दर्शन कार्यक्रम (दो सौर दूरबीनों के माध्यम से), एस्ट्रोनॉमी चित्रकला प्रतियोगिता, खगोल क्विज़ प्रतियोगिता, तथा एस्ट्रोनॉमी जिंगल लेखन प्रतियोगिता शामिल हैं।
सभी प्रतियोगिताएँ प्रातः 10ः00 बजे से आरंभ होंगी। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 06 से 12 तक के विद्यार्थी निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को नक्षत्रशाला द्वारा प्रतिभाग प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा दिनांक 15 नवम्बर 2025 को की जाएगी तथा उन्हें विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। साथ ही UIDAI कैम्प के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल इंडिया मिशन से जोड़ना भी इस कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य है।
Also Read- Lucknow: सर्वाेदय विद्यालयों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, छात्रों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।
What's Your Reaction?











