Pilibhit: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप मनाया गया। 

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा बिरसा मुंडा जनजातीय

Nov 13, 2025 - 18:34
 0  43
Pilibhit: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप मनाया गया। 
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप मनाया गया। 
  • बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के अग्रदूत थे- केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत 

पीलीभीत। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के अग्रदूत थे उन्होंने जनजातीय समाज को शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रेरित किया था, वह  केवल जनजातीय समाज के ही अग्रदूत नहीं थे बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के एक नायक थे। उन्हें धरती का भगवान के रूप में भी पूजा जाता है भारतीय जनता पार्टी की सरकार भगवान बिरसा मुंडा की शौर्य गाथा को स्मरण कर उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मान रही है हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

माधोटांडा स्थित जूनियर हाईस्कूल के परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं  जयंती को जनजातीय गौरव दिवस  के रूप में मनाया गया ।इस अवसर पर  भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस आयोजन का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर  किया। इस अवसर पर उनके साथ पीलीभीत शाहजहांपुर विधानसभा परिषद सदस्य डॉक्टर सुधीर गुप्ता, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर ब्लाक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह के प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर विवेक सिंह, योगेश्वर सिंह, निर्भय सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजन में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार डबल इंजन की सरकार है केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी मिलकर देश और प्रदेश का विकास कर रहे हैं उनके दिशा निर्देशन में देश प्रदेश विकास की ओर बढ़ चला है आज बड़ा ही गौरव का दिन है हम लोग भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही आदिवासी समाज में कुरीतियां अशिक्षा अंधविश्वास आदि को दूर करते हुए शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत होने की अलख जगाई। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा लागू की गई जमींदारी और राजस्व व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की लड़ाई छेड़ी। सूदखोरों महाजनों के खिलाफ भी बगावत की। बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के ही अग्रदूत नहीं थे बल्कि वह संपूर्ण भारतवर्ष के नायक थे। हमारी भावी पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद भी किया क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को माधोटांडा को विकासखंड का दर्जा एवं नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग की साथ ही युवा खिलाड़ियों ने गांव में युवक मंगल दल की जगह पर खेल स्टेडियम बनाए जाने का भी अनुरोध किया। इस अवसर भारत नेपाल सीमावर्ती गांव सुंदर नगर, बंदरभोज के जनजातीय समाज के  सैकड़ो महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

Also read- Lucknow : योगी सरकार की प्राथमिकता, हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ बिना देरी पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।