Sambhal: अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला से कथित बैड टच, नारायण हॉस्पिटल में हंगामा; कंपाउंडर व डॉक्टर फरार। 

नारायण हॉस्पिटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर बैड टच का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ अल्ट्रासाउंड

By INA News Desk
Feb 5, 2026 - 18:08
48 Views
Sambhal: अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला से कथित बैड टच, नारायण हॉस्पिटल में हंगामा; कंपाउंडर व डॉक्टर फरार। 
अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला से कथित बैड टच, नारायण हॉस्पिटल में हंगामा; कंपाउंडर व डॉक्टर फरार। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: नारायण हॉस्पिटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर बैड टच का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंची थी, जहां आरोप है कि अस्पताल के एक कंपाउंडर ने उसे अलग कमरे में ले जाकर इंजेक्शन के बहाने गलत तरीके से छुआ।

पीड़िता के परिजन के मुताबिक, घटना करीब दो घंटे पहले की है। बताया गया कि जब पहली बार यह हरकत हुई तो महिला डर के कारण घर लौट गई, लेकिन बाद में परिजनों को पूरी बात बताने के बाद दोबारा अस्पताल पहुंची। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी कंपाउंडर को अस्पताल प्रशासन ने छिपा दिया और वह मौके से फरार हो गया। वहीं, डॉक्टर भी अस्पताल से निकल गए और उनसे कोई बातचीत नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन चौकी पहुंचे, जहां एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह देखा जा रहा है कि अस्पताल में सुरक्षा और महिला मरीजों की गरिमा से जुड़ी व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही तो नहीं बरती गई।

Also Read- Sambhal: सम्भल में सर्राफा व्यापारी के यहां GST टीम का छापा, सात घंटे चली कार्रवाई से मचा हड़कंप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow