Hardoi News: आँखों से दिव्यांग के लिए डीएम बने फ़रिश्ता- दिव्यांग मनोज की परेशानियों को सुनते ही अधिकारियों को दिए निर्देश। 

उन्होंने बताया कि उनको आंखों (eyes) से बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता और उनकी दोनों किडनी (kidney) भी ख़राब हैं। पुश्तैनी मकान भी...

By INA News Desk
Feb 20, 2025 - 15:31
240 Views
Hardoi News: आँखों से दिव्यांग के लिए डीएम बने फ़रिश्ता- दिव्यांग मनोज की परेशानियों को सुनते ही अधिकारियों को दिए निर्देश। 

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान आँखों से दिव्यांग एक व्यक्ति मनोज कुमार जायसवाल (Manoj Kumar Jaiswal) अपने भाई के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (District Magistrate Mangala Prasad Singh) के पास पहुँचे। उन्होंने बताया कि उनको आंखों से बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता और उनकी दोनों किडनी भी ख़राब हैं। पुश्तैनी मकान भी काफ़ी जर्ज़र हो चुका है। जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिला आयुष्मान समन्वयक को उन्होंने कहा कि मनोज का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाये ताकि वह अपना इलाज निःशुल्क करा सकें। 

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने की शिकायत निस्तारण की समीक्षा।

पीओ डूडा को उन्होंने निर्देशित किया कि उनको प्रधानमंत्री आवास योजना से अच्छादित किया जाये। एक साथ इतनी सुविधाएं पाकर दिव्यांग मनोज की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अब वह किसी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करा सकेंगे। बृहस्पतिवार का दिन दिव्यांग मनोज के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया है। वर्तमान में नेकी की दीवार से सहायता मिल रही है। उन्होंने शासन व प्रशासन को योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement