मत्स्य आखेट ठेको की नीलामी 05 सितम्बर को:- उप जिलाधिकारी, सवायजपुर

Hardoi: उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने सूचित किया है कि तहसील सवायजपुर के अन्तर्गत बहने वाली रामगंगा (कुण्डा) नीलम, गम्भीरी व गर्रा नदी में वर्ष 2025-26 मत्स्य आखेट ठेको

Aug 22, 2025 - 16:54
45 Views
मत्स्य आखेट ठेको की नीलामी 05 सितम्बर को:- उप जिलाधिकारी, सवायजपुर
मत्स्य आखेट ठेको की नीलामी 05 सितम्बर को:- उप जिलाधिकारी, सवायजपुर

Hardoi: उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने सूचित किया है कि तहसील सवायजपुर के अन्तर्गत बहने वाली रामगंगा (कुण्डा) नीलम, गम्भीरी व गर्रा नदी में वर्ष 2025-26 मत्स्य आखेट ठेको की नीलामी तहसील सभागार सवायजपुर में 05 सितम्बर 2025 को पूवान्ह 11 बजे से की जायेगी।

उन्होने बताया है कि रामगंगा नदी कुण्डा में शाहजहांपुर की सीमा से साई घाट तक, साई घाट से मोल्हनपुर घाट तक, मोल्हनपुर घाट से श्यामपुर घाट तक, श्यामपुर घाट से बारी की ऊपरी सीमा तक, बारी की ऊपरी सीमा से मस्तापुर घाट तक, मस्तापुर घाट से बरान घाट, बरान घाट से बेड़ीजोर घाट, बेड़ीजोर घाट से अरवल घाट, अरवल घाट से नन्दना घाट, नन्दना घाट से कटरी छोछपुर, कटरी छोछपुर से तेरा पुरसौली तक, नीलम नदी में नोनखारा व बम्हरौली के तथा अन्य क्षेत्र, गम्भीरी नदी में खरगपुर से बम्हरौली घाट तक, गर्रा नदी में दाने बाबा मंदिर लखनापुर से सराय राघौ छेंडा तक, सरायराघौ छेंडा ने लोनार पुर तक, छितरामऊ से बरौली पुल तक तथा बरौल पुल से ग्राम नोनखारा तक की नीलीमी की जायेगी। एडीएम ने कहा है कि उक्त नीलामी में पंजीकृत्र मत्स्यजीवी समितियों के अलावा अन्य लोग भी 03 सितम्बर 2025 तक आवेदन करें तथा अधिक जानकारी के लिए मत्स्य विभाग या सवायजपुर तहसील कार्यालय से सम्पर्क करें।

Also Read- Hardoi : जिले में ड्रोन और चोरी की अफवाहों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो मुकदमे दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow