Ayodhya : अयोध्या में शादी से पहले युवती का अपहरण, पिता से मारपीट और परिवार को हत्या की धमकी

रात युवती को उसकी इच्छा के खिलाफ चार पहिया वाहन से कहीं भेज दिया गया। अगले दिन सुबह जब परिवार वहां पहुंचा तो आरोपियों ने लात-घूंसे और डंडों से मारपीट

Jan 15, 2026 - 22:05
 0  11
Ayodhya : अयोध्या में शादी से पहले युवती का अपहरण, पिता से मारपीट और परिवार को हत्या की धमकी
Ayodhya : अयोध्या में शादी से पहले युवती का अपहरण, पिता से मारपीट और परिवार को हत्या की धमकी

अयोध्या जिले के बाबा का बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहटी सरैया निवासी सत्य प्रकाश मिश्रा ने अपनी बेटी के साथ हुए अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी तय होने के बाद उसे जबरन ले जाया गया। सत्य प्रकाश मिश्रा के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को अयोध्या के ब्रह्मबाबा इलाहाबाद बाईपास पर दिखाई की रस्म के बाद दिनेश मिश्रा, उनकी पत्नी सुनीता मिश्रा, पुत्री शिखा मिश्रा (ग्राम दसौली, थाना पूराकलंदर) और पिंटू मिश्रा (ग्राम पिण्डारा, मुसाफिरखाना, अमेठी) ने दबाव बनाकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गए।

10 जनवरी 2026 की रात युवती को उसकी इच्छा के खिलाफ चार पहिया वाहन से कहीं भेज दिया गया। अगले दिन सुबह जब परिवार वहां पहुंचा तो आरोपियों ने लात-घूंसे और डंडों से मारपीट की। साथ ही शिकायत करने पर बेटी के साथ अनहोनी करने और पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। धमकियों से डरकर सत्य प्रकाश बेहोश हो गए। परिवार के लगातार प्रयास के बाद पूराकलंदर थाने में मुकदमा संख्या 26/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने एसएसपी अयोध्या से बेटी की जल्द से जल्द बरामदगी और पूरे परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow