अयोध्या दीपोत्सव: धर्मपथ पर बना अत्याधुनिक हाईटेक मीडिया सेंटर, देश-विदेश में कवरेज के लिए नोडल अधिकारी तैनात

अयोध्या दीपोत्सव 2026 की कवरेज के लिए धर्मपथ पर हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार। हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर सुविधाओं के साथ प्रमुख स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात।

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 23:27
1 Views
अयोध्या दीपोत्सव: धर्मपथ पर बना अत्याधुनिक हाईटेक मीडिया सेंटर, देश-विदेश में कवरेज के लिए नोडल अधिकारी तैनात
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामनगरी अयोध्या में 5 से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले दसवें भव्य दीपोत्सव को वैश्विक पटल पर सुगमता से प्रसारित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आयोजन का मुख्य समारोह 7 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के विशिष्ट अतिथियों, राजनयिकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। दीपोत्सव के इस दिव्य स्वरूप को विश्वभर के जनमानस तक सुचारु रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने जिला प्रशासन अयोध्या के समन्वय से धर्मपथ पर हनुमान गुफा के सामने नगर निगम पार्किंग ग्राउंड में एक सर्वसुविधायुक्त हाईटेक अस्थायी मीडिया सेंटर स्थापित किया है।

इस मीडिया सेंटर में पत्रकारों व मीडिया प्रतिनिधियों के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर, प्रिंटर, उच्च गति की इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्टेशनरी तथा कार्य हेतु अनुकूल कार्यस्थल उपलब्ध कराया गया है। मीडिया कर्मियों के वाहनों के व्यवस्थित आवागमन एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'फटिक शिला' स्थल पर विशेष पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त लखनऊ से अयोध्या आने-जाने वाले पत्रकारों के सुरक्षित परिवहन, समयबद्ध जलपान व भोजन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

समारोह के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर मीडिया समन्वय को त्रुटिहीन बनाने के लिए वरिष्ठ सूचना अधिकारियों को नोडल जिम्मेदारी सौंपी गई है। साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा स्थल पर सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती व जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन कमान संभालेंगे। वीआईपी हेलीपैड पर उप निदेशक अनुराग प्रसाद व सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय दायित्व निभाएंगे। मुख्य समारोह स्थल रामकथा पार्क और मंच पर उप निदेशक आत्रेय मिश्रा तथा सूचना अधिकारी अमित शुक्ला समन्वय करेंगे। नया घाट, सरयू महाआरती स्थल व पुल पर सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार तथा अनुवादक आशीष सिंह तैनात रहेंगे, जबकि लाखों दीपों से जगमगाने वाली राम की पैड़ी पर सूचना अधिकारी लाल कमल और क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी मयंक तिवारी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

राजधानी लखनऊ से मीडिया प्रतिनिधियों के आवागमन का प्रभार सहायक निदेशक चंद्र विजय वर्मा व अपर जिला सूचना अधिकारी आनंद सिंह को तथा खान-पान समन्वय का दायित्व सहायक निदेशक अमित यादव व वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा को सौंपा गया है। इसके साथ ही कार्यक्रमों की त्वरित डिजिटल कवरेज, उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया व यूट्यूब पर तत्काल प्रसारण के लिए समर्पित तकनीकी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। सूचना विभाग ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल, प्रवेश पास और मीडिया जोन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुगम कवरेज में सहयोग का आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement