Ayodhya : अयोध्या में मतदाता सूची को पूरी तरह सही बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि और प्रशासन

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मतदाता सूची के सुधार को लोकतं

Dec 12, 2025 - 00:01
 0  13
Ayodhya : अयोध्या में मतदाता सूची को पूरी तरह सही बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि और प्रशासन
Ayodhya : अयोध्या में मतदाता सूची को पूरी तरह सही बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि और प्रशासन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण के अंतिम दिन अयोध्या में जनप्रतिनिधियों ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम तेज करीब-करीब पूरा कर लिया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अलग-अलग इलाकों के कई बूथों का दौरा किया। उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर और बूथ समिति के पदाधिकारियों से नए नाम जोड़ने, गलत नाम हटाने तथा संशोधन की प्रगति जानी।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मतदाता सूची के सुधार को लोकतंत्र की नींव बताया और खासकर नए युवा मतदाताओं के नाम समय पर जोड़ने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने घर-घर जाकर सत्यापन करने वालों को सख्त हिदायत दी कि कोई लापरवाही न हो और सारा काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाए। पहले चरण के खत्म होने के साथ ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन रहे।

Also Click : Saharanpur : अल्लाह के अलावा किसी को पूजनीय नहीं मानते, मर जाना कबूल है लेकिन... वंदे मातरम गाना मजबूरी नहीं- मौलाना अरशद मदनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow