Ayodhya : अयोध्या में 19 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक होगी

फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि संगठन का मकसद वैश्य समाज को एकजुट करके सामाजिक और आर्थिक रूप से मज

Dec 16, 2025 - 23:00
 0  15
Ayodhya : अयोध्या में 19 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक होगी
Ayodhya : अयोध्या में 19 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक होगी

अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की ओर से 19 दिसंबर को अयोध्या में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक लगेगी। इस बैठक में देश के कई राज्यों के साथ नेपाल, हांगकांग, थाईलैंड, दुबई, कनाडा और रूस जैसे देशों से संगठन के पदाधिकारी और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि संगठन का मकसद वैश्य समाज को एकजुट करके सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। बैठक में संस्थापक रामदास अग्रवाल की याद में 'रामदास अग्रवाल जनसेवा सम्मान' दिए जाएंगे। समाज सेवा, व्यापार, साहित्य और महिला सशक्तिकरण में बेहतरीन काम करने वालों को यह सम्मान मिलेगा। सम्मान में स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरे साल चलती है और चयन समिति सभी की सहमति से नाम तय करती है। विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता ने बताया कि आने वाले अतिथियों के स्वागत और प्रमुख धार्मिक जगहों के दर्शन की अच्छी व्यवस्था की गई है। प्रेस वार्ता में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर अमल गुप्ता को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के बेटे और विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता को संगठन ने अवध के 16 जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow