Ayodhya : अयोध्या में पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा में हिंदू महासभा ने दी श्रद्धांजलि, पद्म विभूषण की मांग रखी

इस मौके पर मनीष पांडेय ने राष्ट्रपति से अपील की कि राम जन्मभूमि आंदोलन में डॉ. वेदांती के बड़े योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया जा

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 22:58
33 Views
Ayodhya : अयोध्या में पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा में हिंदू महासभा ने दी श्रद्धांजलि, पद्म विभूषण की मांग रखी
Ayodhya : अयोध्या में पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा में हिंदू महासभा ने दी श्रद्धांजलि

अयोध्या। राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने हिस्सा लिया और उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मनीष पांडेय ने राष्ट्रपति से अपील की कि राम जन्मभूमि आंदोलन में डॉ. वेदांती के बड़े योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि डॉ. वेदांती के जाने से संत समाज को बड़ा नुकसान हुआ है और हिंदू समाज तथा हिंदुत्व को गहरा झटका लगा है। हिंदू महासभा के दल ने पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महंत राम लोचन शरण शास्त्री, राजन बाबा, चंद्रहास दीक्षित, जितेंद्र उपाध्यक्ष, अवनीश सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement