Ballia : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी- अवलेश सिंह राष्ट्रीय सचिव सपा
हमेशा ही समाजवादी पार्टी उनके और उनके परिवार के साथ है।उन्होनें भाजपा की मोदी सरकार आज जब जीएसटी में किये गये सुधार का उत्सव मना रही है, तो विगत आ
Report- S.Asif Hussain Zaidi
बलिया : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व सरकार बनेगी यह बात समाजजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने नगर के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बतायी।इससे पहले श्री सिंह पूरवर्ती सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां के बारे में अखिलेश ने कहा है कि जैसे ही प्रदेश मे सपा की सरकार बनती है आजम खां साहब लगे सारे फर्जी मुकदमे वापस ले लिए जायेगे। उन्होंने उस दावों को भी सिर्फ अफवाह करार देते हुए कहा कि आजम साहब समाजवादी पार्टी के स़ंस्थापक सदस्य होने के साथ ही सपा परिवार के कद्दावर शख्सियत है।
हमेशा ही समाजवादी पार्टी उनके और उनके परिवार के साथ है।उन्होनें भाजपा की मोदी सरकार आज जब जीएसटी में किये गये सुधार का उत्सव मना रही है, तो विगत आठ वर्षो में व्यापारियो से जीएसटी के नाम से की गयी लूट का भी लूटोत्सव पहले मनाना चाहिए था।उन्होने आरोप लगाया कि योगी महराज की सरकार मे भय भ्रष्टाचार से मुक्त भारत का दावा भी खोखला साबित हो रहा है।कहा कि भाजपा सरकार से जनता उब कर परिवर्तन देखना चाहती है और समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नजरो से देख रही है।यह तो अब निश्चित हो गया है भाजपा सरकार अपना बोरिया बिस्तर समेट रही है।आने वाले समय में आप लोगों सब बदलता हुआ दिखायी देगा।
What's Your Reaction?











