Deoband : नागल थाना पुलिस व गौकशों के बीच मुठभेड़, महिला उपनिरीक्षक द्वारा दिया गया अदम्य साहस का परिचय
पुलिस को नजदीक आते देख अभियुक्तों ने जान से मारने के इरादे से फायरिंग की और खेतों की ओर भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक
ग्राम दंघेड़ा के जंगल में गोकशी का प्रयास कर रहे गोकशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़
देवबंद/नागल। थाना नागल की महिला उपनिरीक्षक ने रात को सिद्धकी चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम दंघेड़ा के जंगलों और खेतों में गोकशी करने की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने जंगल की ओर रुख किया। कुछ दूरी पर खेत से जानवर की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में बढ़ते ही पुलिस ने देखा कि कुछ व्यक्ति छुरे लिए गोकशी का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस को नजदीक आते देख अभियुक्तों ने जान से मारने के इरादे से फायरिंग की और खेतों की ओर भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया गया। तीन अन्य अभियुक्तों को तलाशी अभियान के दौरान घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। एक अभियुक्त ने अंधेरे और खेतों का लाभ उठाकर भागने में सफलता पा ली। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
घायल अभियुक्त की पहचान जाहिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम नौजली थाना नागल के रूप में हुई। अन्य तीन अभियुक्तों की पहचान साजिद पुत्र जुनैद, महकार पुत्र फुरकान और राशिद पुत्र इरफान, सभी ग्राम नौजली के निवासी के रूप में हुई। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल अभियुक्त के खिलाफ थाना नागल में गोकशी, धोखाधड़ी, मारपीट और गाली गलौज जैसे अपराधों के चार मामले पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो अवैध छुरे, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया। पुलिस अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?











