Barabanki : भीड़-भाड़ वाली जगहों पर चोरी करने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार, आभूषण और नकदी बरामद
गिरफ्तार महिलाएं गोरखपुर जिले की ऊषा पत्नी छिब्बू और पिंकी पत्नी मुकेश तथा संतकबीर नगर जिले की रजकला, सुनीता और महाराजगंज जिले की राधिका पत्नी गुड्डू हैं। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बेच
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, मेला, बाजार, ऑटो रिक्शा और बसों में लगातार हो रही पर्स और आभूषण चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने रोक लगाई है। पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहुंचकर आभूषण और पर्स चुराने वाली पांच महिलाओं को असैनी मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिलाएं गोरखपुर जिले की ऊषा पत्नी छिब्बू और पिंकी पत्नी मुकेश तथा संतकबीर नगर जिले की रजकला, सुनीता और महाराजगंज जिले की राधिका पत्नी गुड्डू हैं। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बेचने के बाद बची एक लाख 13 हजार रुपये नकदी और चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









