Barabanki : बाराबंकी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र अयोध्या के प्रधानाचार्य ने किया। जिला उद्यान अधिकारी सैयद अहमद हुसैन ने फल संरक्षण केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी

Jan 12, 2026 - 22:58
17 Views
Barabanki : बाराबंकी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Barabanki : बाराबंकी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

बाराबंकी शहर के मुख्यालय में रसूलपुर वार्ड स्थित राजकीय फल संरक्षण केंद्र में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हुआ। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को फल संरक्षण और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र अयोध्या के प्रधानाचार्य ने किया। जिला उद्यान अधिकारी सैयद अहमद हुसैन ने फल संरक्षण केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।

उद्योग केंद्र की रूबी और खाद्य सुरक्षा विभाग के भगौती प्रसाद ने व्याख्यान दिए तथा योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की। यह कार्यक्रम सूक्ष्म खाद्य उद्योगों को मजबूत बनाने, प्रशिक्षण देने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow