Political News: BJP को लगा बड़ा झटका, RLJP ने एनडीए से तोड़ा नाता। 

पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ...

Apr 15, 2025 - 12:30
245 Views
Political News: BJP को लगा बड़ा झटका, RLJP ने एनडीए से तोड़ा नाता। 

बिहार में बीजेपी को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दिया है। यहां एनडीए के घटक रहे RLJP ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नाता तोड़ लिया है। यानी कि RLJP अब NDA के साथ आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा।

  • मेरी पार्टी को किया गया अपमानित

पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा नहीं रहेगी। इस फैसले का मुख्य कारण उन्होंने यह बताया कि NDA ने आगामी लोकसभा चुनावों में उनके भतीजे चिराग पासवान का साथ देने का फैसला किया है, जो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख हैं।

पारस ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को NDA द्वारा नजरअंदाज किया गया है और उनका अपमान हुआ है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी जानकारी के गठबंधन से बाहर कर दिया गया, जबकि वे मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और हमेशा NDA के वफादार साथी रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे अब स्वतंत्र रूप से अपनी राजनीतिक रणनीति बनाएंगे और जनता के बीच जाएंगे।

Also Read- Lucknow News: बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है - केशव प्रसाद मौर्य

  • अब एनडीए से कोई भी लेना देना नहीं

पशुपति कुमार पारस ने सोमवार, 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा:

"मैं साल 2014 से एनडीए के साथ रहा हूं, लेकिन आज यह ऐलान करता हूं कि मेरी पार्टी रालोजपा का अब एनडीए के साथ कोई संबंध नहीं रहेगा।" पशुपति कुमार पारस के द्वारा एनडीए से अलग होने के बाद बिहार में होने वाले चुनाव की समीकरण काफी बदलते हुए दिखाई देंगे। अभी तक पारस ने यह ऐलान नहीं किया है कि बिहार में वह किसी पार्टी के साथ गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे या फिर अलग लड़ेंगे। बताते चलें कि इसी साल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow