Hardoi: शांति फाउंडेशन एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित। 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एवं वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह ‘बबलू’ द्वारा अपनी पूज्य माताश्री की पुण्य स्मृति में स्थापित शांति फाउंडेशन

By INA News Desk
Jan 5, 2026 - 18:41
26 Views
Hardoi: शांति फाउंडेशन एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित। 
शांति फाउंडेशन एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित। 

हरदोई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एवं वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह ‘बबलू’ द्वारा अपनी पूज्य माताश्री की पुण्य स्मृति में स्थापित शांति फाउंडेशन, हरदोई के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम खेतुई में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन फाउंडेशन के संचालक एडवोकेट आदित्य सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से निराश्रित एवं वृद्ध महिलाओं को गर्म कंबल वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत स्पष्ट दिखाई दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह राजन तथा जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्व प्रधान काशीपुर पवन सिंह, पूर्व प्रधान बेहटा सधई के अमित सिंह, पूर्व प्रधान गदाईपुर अवधेश सिंह, पूर्व प्रधान बरखेरा बबलू सिंह, अमन सिंह पालपुर, सुमित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Also Read- Deoband: दहेज़ के ख़िलाफ़ बोलते हैं, फिर भी दहेज़ लेते हैं- क़ारी इसहाक़ गोरा की सख़्त टिप्पणी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow