Sambhal: PM-CM के पोस्टर को पैरों से रौंदने का CCTV वायरल, दो नाबालिगों की हरकत से मचा बवाल

जनपद सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायतरीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो

Jul 25, 2026 - 12:58
73 Views
Sambhal: PM-CM के पोस्टर को पैरों से रौंदने का CCTV वायरल, दो नाबालिगों की हरकत से मचा बवाल
राकेश वार्ष्णेय, वादी हरिमंदिर वाद

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायतरीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे सोलर योजना के पोस्टर को जमीन पर चिपकाकर पैरों से रौंदने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि दो बच्चों ने कथित तौर पर सोलर योजना के प्रचार पोस्टर को सड़क पर चिपकाया और उस पर छपे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के चित्रों पर पैर रखकर चलते दिखाई दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे सरकारी योजनाओं और देश के सर्वोच्च जनप्रतिनिधियों का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलते ही हयातनगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बच्चों की पहचान कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हरकत शरारतवश की गई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इधर, एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक पदों पर आसीन नेताओं के चित्रों का इस तरह अपमान करना अस्वीकार्य है और दोषियों के खिलाफ उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Also Read- लखनऊ मर्डर मिस्ट्री: नोवोटेल होटल में मृत मिले वैज्ञानिक राहुल सिंह, 85 लाख की डील और वॉट्सएप चैट खोलेंगे मौत का राज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow