Hardoi: एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी। 

एग्रीस्टेक (डिजिटल एग्रीकल्चर) योजना के अंतर्गत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry ID) बनाए जाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा

Jan 12, 2026 - 17:40
 0  105
Hardoi: एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी। 
एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी। 

हरदोई। एग्रीस्टेक (डिजिटल एग्रीकल्चर) योजना के अंतर्गत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry ID) बनाए जाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा विकास भवन परिसर से जनपद के समस्त 19 विकास खंडों के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह प्रचार वाहन दिनांक 12 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन जनपद के सभी विकास खंडों एवं उनके अंतर्गत आने वाले समस्त राजस्व ग्रामों में भ्रमण करेगा तथा कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने की आवश्यकता एवं उसके लाभों के बारे में जागरूक करेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिन कृषकों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनके लिए यह अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि फार्मर आईडी के अभाव में कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

फार्मर आईडी न होने के प्रमुख नुकसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किश्त प्राप्त नहीं होगी।
कृषि विभाग की योजनाओं जैसे कृषि यंत्रीकरण, खाद-बीज अनुदान का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति पर मुआवजा नहीं मिलेगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की बिक्री में कठिनाई होगी।
किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य कृषि अनुदान व सहायता से वंचित रहना पड़ेगा।
मिट्टी परीक्षण एवं फसल परामर्श सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।

फार्मर आईडी बनवाने के लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का निर्बाध लाभ प्राप्त होगा।
विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त होगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री में सुविधा होगी।
फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक क्षति का मुआवजा प्राप्त हो सकेगा।

फार्मर रजिस्ट्री कैसे कराएं

कृषक आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, खतौनी एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर) के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र, सहायक ऐप, सेल्फ ऐप, अथवा कृषि एवं राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।

जो किसान सहायक ऐप के माध्यम से स्वयं या अन्य कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री करते हैं, उन्हें कृषि विभाग द्वारा ₹10 प्रति फार्मर रजिस्ट्री प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

जनपद की स्थिति

जनपद हरदोई में कुल 8,03,250 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री किया जाना प्रस्तावित है, जिसके सापेक्ष अब तक 4,81,490 कृषकों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि 3,21,760 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है।
प्रचार वाहन जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में भ्रमण कर कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी सतीष चन्द्र पाठक, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी (सदर) विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow : गेहूं की फसल में पीलापन आने पर समय रहते उपचार जरूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।