Sambhal: अवैध रूप से संचालित सिटी हेल्थ केयर सेंटर पर कार्रवाई, ऑपरेशन थिएटर सील। 

नगर सम्भल के ग्राम बिछौली में स्थित सिटी हेल्थ केयर सेंटर का सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान

Jan 12, 2026 - 17:21
114 Views
Sambhal: अवैध रूप से संचालित सिटी हेल्थ केयर सेंटर पर कार्रवाई, ऑपरेशन थिएटर सील। 
अवैध रूप से संचालित सिटी हेल्थ केयर सेंटर पर कार्रवाई, ऑपरेशन थिएटर सील। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सोमवार को नगर सम्भल के ग्राम बिछौली में स्थित सिटी हेल्थ केयर सेंटर का सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालित अवस्था में पाया गया। मौके पर जिया-उल-हसन पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी गोविन्दपुर मौजूद मिले, जिन्होंने स्वयं को मरीज देखने वाला बताया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि अस्पताल में आफरीन पुत्री तलीक अहमद (निवासी छछैरा), फिजा पुत्र अरमान (निवासी भवानीपुर) एवं रानी निशा पुत्री अनवर (निवासी ग्राम बिछौली) नर्सिंग कार्य करती हुई मिलीं, जिनकी शैक्षिक योग्यता केवल 12वीं कक्षा पाई गई। अस्पताल में गुलफश पत्नी इरशाद, निवासी वैना भर्ती मिलीं, जिनका दो दिन पूर्व ऑपरेशन द्वारा प्रसव किया गया था। नवजात शिशु वर्तमान में डॉ. कफील के यहां भर्ती बताया गया।

क्लीनिक के निरीक्षण में अंदर गंदगी और बदबू पाई गई। इसके अतिरिक्त अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर एवं लेबर रूम भी मौजूद पाए गए। भर्ती महिला के ऑपरेशन के संबंध में जब डॉ. जिया-उल-हसन से जानकारी मांगी गई, तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। अस्पताल के संचालन से जुड़े अभिलेख और पंजीकरण दस्तावेज मांगने पर भी कोई वैध रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं किया गया। संचालक द्वारा बताया गया कि अस्पताल के पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार यह अस्पताल लगभग एक वर्ष से संचालित हो रहा है। प्रथम दृष्टया यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया, जहां अयोग्य व्यक्तियों द्वारा नर्सिंग कार्य किया जा रहा था तथा बिना वैधानिक योग्यता के ऑपरेशन किए जाने की आशंका जताई गई। यह स्थिति मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा मानी गई।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में एक मेडिकल स्टोर भी संचालित पाया गया, जिसका पंजीकरण प्रस्तुत किया गया। यह मेडिकल पप्पू सिंह पुत्र जसपाल सिंह, निवासी हरथला, सम्भल द्वारा संचालित बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी (क्वैक्स) को निर्देशित किया गया है कि आवश्यक जांच पूरी कर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करें। वहीं, अवैध रूप से संचालित ऑपरेशन थिएटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और वैध अभिलेख प्रस्तुत होने तक उसे बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अस्पतालों के संचालन पर हड़कंप मच गया है।

Also Read- योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा में कांग्रेस पर साधा निशाना, कश्मीर को विवादित बनाने का ठीकरा फोड़ा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow