मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी

Jul 8, 2026 - 16:32
 0  2
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

हरदोई। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसी क्रम में जनपद हरदोई में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और बेहतर कार्यजीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए संचालित स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं एवं डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डायट प्राचार्य रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव सहित माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण, मंत्री जयवीर सिंह ने किया 'अपना घर' वृद्धाश्रम का उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।