Hardoi: हरदोई में स्वच्छता को मिली नई रफ्तार: 13 ग्राम पंचायतों को ई-गार्बेज लोडर व ई-ड्रेन कार्ट वितरित। 

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए HCL Foundation द्वारा आज सांडी

By INA News Desk
Mar 27, 2026 - 17:16
137 Views
Hardoi: हरदोई में स्वच्छता को मिली नई रफ्तार: 13 ग्राम पंचायतों को ई-गार्बेज लोडर व ई-ड्रेन कार्ट वितरित। 
हरदोई में स्वच्छता को मिली नई रफ्तार: 13 ग्राम पंचायतों को ई-गार्बेज लोडर व ई-ड्रेन कार्ट वितरित। 

हरदोई। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए HCL Foundation द्वारा आज सांडी, सुरसा, भरावन, कोथावां, सण्डीला, बेहन्दर एवं कछौना विकास खंडों की 13 ग्राम पंचायतों को ई-गार्बेज लोडर एवं ई-ड्रेन कार्ट उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक (SBM) हरदोई, ज्योतिष जी तथा एचसीएल फाउंडेशन के डीजीएम योगेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को संबंधित ग्राम पंचायतों के सुपुर्द किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि इन आधुनिक संसाधनों के माध्यम से गांवों में कचरा संग्रहण एवं नाली सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी और व्यवस्थित हो सकेगी। इससे न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधानों ने इस पहल के लिए एचसीएल फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से गांवों की सफाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी।

एचसीएल फाउंडेशन की ओर से अंकुर सदाना, सत्यम सिंह, अनुराग पटेल, परवेश कुमार, दीपमाला सिंह, सूचित दत्त एवं विवेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण विकास और स्वच्छता की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

यह पहल Swachh Bharat Mission के उद्देश्यों को गति देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Also Read- Hardoi: हरदोई में भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow