Hardoi: मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक।
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना बिलग्राम क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज
हरदोई। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना बिलग्राम क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस टीम ने बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी देकर उनके उपयोग के बारे में समझाया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम विजय के नेतृत्व में उ0नि0 अजय तोमर, उ0नि0 दीपनारायण पाण्डेय, कांस्टेबल अमन सिंह, योगेश गोस्वामी तथा महिला आरक्षी आरती देवी, शिवम देवी और ममता विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूक रहते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की गई।
Also Read- Hardoi: 80 फीट ऊंचा ध्वज बाबा भूतनाथ को समर्पित, अहिरोरी में भव्य आयोजन।
What's Your Reaction?









