Deoband : देवबन्द में नकली बीड़ी के बाद मुद्रक रेट से ऊपर बिक रही सिगरेट का जाल, ब्लैक जमाखोरों की दहशत

Jan 11, 2026 - 23:57
46 Views
Deoband : देवबन्द में नकली बीड़ी के बाद मुद्रक रेट से ऊपर बिक रही सिगरेट का जाल, ब्लैक जमाखोरों की दहशत
प्रतीकात्मक चित्र

देवबन्द : नगर देवबन्द में पहले नकली बीड़ी और अब मुद्रक रेट से ऊपर बिक रही सिगरेट के कारोबार ने अवैध बाजार को खुली छूट दे दी है नकली व महंगी सिगरेट की जमाखोरी कर ब्लैक में बेचने वाले माफिया खुलेआम सक्रिय हैं, लेकिन न तो किसी को कानून का डर है और न ही प्रशासन का भय।
स्थानीय दुकानदारों और उपभोक्ताओं का कहना है कि बाजार में नामी कंपनियों की बीड़ी के नाम पर नकली माल ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। कई जगह एक ही सिगरेट अलग-अलग रेट पर बिक रही है, जिससे साफ जाहिर है कि जमाखोरी और कालाबाजारी का खेल चल रहा है।

हैरानी की बात यह है कि सब कुछ खुलेआम होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद में सोया हुआ है। न कोई छापेमारी, न कोई जांच और न ही कोई कार्रवाई, जिससे ब्लैक जमाखोरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता का शोषण हो रहा है।
नगरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सिगरेट व बीड़ी बाजार की जांच कराई जाए, नकली व ब्लैक माल पर कड़ी कार्रवाई हो और दोषियों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाए। यदि समय रहते इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगाई गई तो देवबन्द में यह माफिया और भी गहराई तक जड़ें जमा लेगा।

Also Click : Hardoi : संडीला में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow