Deoband : देवबंद में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों ने ली सदस्यता

संगठन विस्तार के इस क्रम में देवबंद नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूबी त्यागी ने भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा में शामिल होने

Mar 25, 2026 - 22:22
 0  1
Deoband : देवबंद में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों ने ली सदस्यता
Deoband : देवबंद में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों ने ली सदस्यता

देवबंद में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए बड़ा विस्तार किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरों ने अपने समर्थकों के साथ यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी और संगठन की नीतियों से अवगत कराया।

संगठन विस्तार के इस क्रम में देवबंद नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूबी त्यागी ने भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा में शामिल होने का निर्णय लिया। अखिलेश चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और भरोसा जताया कि नए साथियों के जुड़ने से किसानों की आवाज और अधिक बुलंद होगी। उन्होंने कहा कि यह संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और किसान समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow