Deoband : देवबंद के सपूत राजीव भारती बने हाईकोर्ट जज, पैतृक नगर के गुरुद्वारे में माथा टेका, भव्य स्वागत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जज राजीव भारती ने कहा कि वाहेगुरू की असीम कृपा, पत्नी रेणू भारती के निरंतर प्रोत्साहन और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हा

By INA News Desk
Dec 2, 2025 - 22:19
43 Views
Deoband : देवबंद के सपूत राजीव भारती बने हाईकोर्ट जज, पैतृक नगर के गुरुद्वारे में माथा टेका, भव्य स्वागत
Deoband : देवबंद के सपूत राजीव भारती बने हाईकोर्ट जज, पैतृक नगर के गुरुद्वारे में माथा टेका, भव्य स्वागत

पहली बार देवबंद से कोई बना हाईकोर्ट जज, समाज ने किया सिरोपा व कृपाण देकर सम्मान

देवबंद (सहारनपुर)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के नव-नियुक्त जज राजीव भारती अपने पैतृक नगर देवबंद पहुंचे और सबसे पहले गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी लगाकर माथा टेका। गुरुद्वारा कमेटी और पंजाबी समाज ने उन्हें जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जज राजीव भारती ने कहा कि वाहेगुरू की असीम कृपा, पत्नी रेणू भारती के निरंतर प्रोत्साहन और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि ऊंचे पद तक पहुंचने में मेहनत के साथ-साथ भाग्य का साथ भी जरूरी होता है।

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि देवबंद का नाम पहली बार किसी व्यक्ति ने हाईकोर्ट जज बनकर रोशन किया है। राजीव भारती ने पूरे नगर और पंजाबी समाज का सिर ऊंचा किया है। पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि ईश्वर जो जिम्मेदारी देता है, उसे पूरे मन से और ईमानदारी से निभाना चाहिए।कमेटी सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं, लेकिन राजीव भारती ने इतिहास रच दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही वे सुप्रीम कोर्ट की शोभा भी बढ़ाएंगे।

इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी ने जज राजीव भारती को सिरोपा, कृपाण और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एडीजे विनीत वासवानी, एसीजेएम परविंदर सिंह, जज प्रिंस जिंदल, श्याम लाल भारती, सचिन छाबड़ा, हेमंत गिरधर, अवनीश भारती, राजेश अनेजा, योगेश कोहली, सुनील रेलिया, मोहित मल्होत्रा, दिनेश ऋषि, संजीव रसवंत, राजीव ढींगड़ा, ज्ञानी गुरदयाल सिंह, अमनदीप सिंह, संदीप सिंह, मनीष भारती, विशाल गांधी, कुणाल गिरधर, एडवोकेट मनोज सिंघल, प्रमोद गुप्ता, ब्रज कौशिक, मन्नी गिरधर सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Gonda : तरबगंज अंधे कत्ल का खुलासा: मां-बेटे ने मिलकर बेटी की हत्या की, दोनों गिरफ्तार, कार की डिग्गी में शव रखकर बंद कर घुमाया, फिर गाड़ी चढ़ाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow