Deoband : शुक्रवार को रणखंडी गांव में आएंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भागवत कथा का करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कद्दावर फायर ब्रांड नेता सुरेश राणा दोपहर 2:00 बजे गांव रणखंडी में पहुंचेंगे। इस दौरान वह कथा में शामिल होंगे और फी

Sep 12, 2025 - 00:34
 0  76
Deoband : शुक्रवार को रणखंडी गांव में आएंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भागवत कथा का करेंगे शुभारंभ
शुक्रवार को रणखंडी गांव में आएंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भागवत कथा का करेंगे शुभारंभ

देवबंद : उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के फायर ब्रांड नेता सुरेश राणा कल यानी शुक्रवार को देवबंद विधानसभा के रणखंडी गांव पहुंचेंगे। इस दौरान वह गांव में आयोजित हो रही भागवत कथा विधि विधान के साथ शुभारंभ करेंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कद्दावर फायर ब्रांड नेता सुरेश राणा दोपहर 2:00 बजे गांव रणखंडी में पहुंचेंगे। इस दौरान वह कथा में शामिल होंगे और फीता काटकर भागवत कथा का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया की गुरुवार को गांव में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की धार्मिक क्रिया आरंभ हुई है। शुक्रवार से विधि विधान के साथ कथा आयोजित होगी जिसमें क्षेत्र के लोग भी शामिल होंगे।

Also Click : Delhi : कृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट द्वारा प्रतिनिधि वाद बनाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने दायर की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow