Sitapur : हरिशंकरी पौध पर्यावरण की दृष्टि से अत्यन्त लाभकारी है - स्वतंत्र देव सिंह

इस पौध की लोगों के आस्था के साथ जुड़े होने के कारण इसका संरक्षण भी आसानी से हो जाता है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौध रोपण हेतु प्रेरित भी किया, जिससे

Sep 12, 2025 - 00:33
75 Views
Sitapur : हरिशंकरी पौध पर्यावरण की दृष्टि से अत्यन्त लाभकारी है - स्वतंत्र देव सिंह
हरिशंकरी पौध पर्यावरण की दृष्टि से अत्यन्त लाभकारी है - स्वतंत्र देव सिंह

सीतापुर : एक दिवसीय दौरे पर आए जल शक्ति विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को जनपद-सीतापुर में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में हरिशंकरी पौध का रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान के अन्तर्गत हरिशंकरी पौध का रोपण किया गया है। हरिशंकरी पौध पर्यावरण की दृष्टि से अत्यन्त लाभकारी है तथा जल संचयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है।

इस पौध की लोगों के आस्था के साथ जुड़े होने के कारण इसका संरक्षण भी आसानी से हो जाता है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौध रोपण हेतु प्रेरित भी किया, जिससे पर्यावरण हरा-भरा रहे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से योजनाओं के विषय में चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिये।इस दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विशाल पोरवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Delhi : कृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट द्वारा प्रतिनिधि वाद बनाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने दायर की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow