Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

फिर कार्यक्रम के अतिथि इंस्पेक्टर सत्येंद्र और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने स्कूल के मुख्य द्वार पर फीता काटा। हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को नगर

Oct 31, 2025 - 22:02
 0  28
Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया
Deoband : द दून वैली पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

देवबंद द दून वैली पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों से मनाया गया। सबसे पहले स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। उन्होंने देशभक्ति से भरी कविताएं और भाषण दिए। सभी को प्रभावित किया। सरदार पटेल के भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता के प्रयासों का जिक्र किया।

फिर कार्यक्रम के अतिथि इंस्पेक्टर सत्येंद्र और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने स्कूल के मुख्य द्वार पर फीता काटा। हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। राष्ट्रीय एकता के नारों से नगरवासियों को जागरूक किया। फिर स्कूल लौटकर विसर्जित हुई।इस मौके पर स्कूल के सभागार में बच्चों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस और साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर सत्येंद्र के साथ प्रधानाचार्या सीमा, उप प्रधानाचार्य तनुज कपिल और हरदीप सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि देकर और दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया।

मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर सत्येंद्र ने सरदार पटेल के जीवन के संघर्षों, व्यक्तित्व और देश के योगदान पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय हित में साइबर सुरक्षा के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक किया। इंटरनेट के ज्यादा इस्तेमाल से अनजाने में होने वाले अपराधों से सतर्क किया। संविधान में हुए नए बदलावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने आगंतुकों का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय एकता के लिए आम जन और विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। देश सेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित किया। कहा कि देश की ताकत हमारी एकता में है। हमें सरदार पटेल के आदर्श अपनाकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और विद्यार्थियों की ओर से एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ हुआ। इस आयोजन ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया। विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 की छात्राओं मिष्टी और शैलीन ने सफलतापूर्वक किया।

Also Click : Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow