Sambhal : डीआईजी मुनिराज ने किया सिसौना डांडा मेले की तैयारियों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीआईजी मुनिराज ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 4 और 5 नवंबर की रात को लगभग पांच से छह लाख श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने

By INA News Desk
Oct 31, 2025 - 21:58
170 Views
Sambhal : डीआईजी मुनिराज ने किया सिसौना डांडा मेले की तैयारियों का निरीक्षण
Sambhal : डीआईजी मुनिराज ने किया सिसौना डांडा मेले की तैयारियों का निरीक्षण

Report : उवैस दानिश, सम्भल

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज ने शुक्रवार को थाना रजपुरा क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले प्रसिद्ध सिसौना डांडा मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले की सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थागत तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीआईजी मुनिराज ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 4 और 5 नवंबर की रात को लगभग पांच से छह लाख श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर रखी हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा में किसी तरह की समस्या न हो।साथ ही, पूरे मेले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ रहे। मुनिराज ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की भी उचित व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है तथा अधिकारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित कर दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा, सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। डीआईजी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Also Click : Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow